नैनीताल, फरवरी 20 -- - अटल उत्कृष्ट समिति का सीबीएसई परीक्षाओं के गैप में गृह परीक्षा कराने का फैसला - प्रदेश के 10 जिलों के 100 विद्यालयों में सीबीएसई के पैटर्न पर होगी गृह परीक्षाएं नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में 23 से गृह परीक्षा होंगी। अटल उत्कृष्ट समिति के सचिव आशुतोष साह एवं समन्वयक मनोज गैड़ा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के समय का सदुपयोग करने के लिए ये परीक्षाएं सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के बीच खाली तिथियों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं का आयोजन पूरी तरह से सीबीएसई पैटर्न पर होगा, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य की परीक्षाओं के लिए बेहतर अनुभव मिल सके। वर्तमान में इस केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली से पौड़ी, देहरादून, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, उत्तरकाशी और चम्पावत के 100 विद्यालय ज...