नोएडा, जनवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को होगी। सहायक श्रम आयुक्त डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल के सभी जनपदों में कक्षा 6 में कुल 160 तथा कक्षा 9 में 65 छात्र-छात्राओं का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2014 से पहले तथा 31 जुलाई 2016 के बाद की नहीं होनी चाहिए, जबकि कक्षा 9 के लिए जन्म तिथि 1 मई 2011 से पहले तथा 31 जुलाई 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...