वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। वाराणसी क्षेत्र के उप श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट यूपीबीओसीडब्ल्यू डॉट इन और ऑफलाइन आवेदन वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली स्थित श्रम विभाग कार्यालय, जिला प्रोबेशन कार्यालय, बीएसए कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में निर्धारित तिथि तक प्राप्त किए जा सकते हैं। उप श्रमायुक्त ने बताया कि 26 से 28 फरवरी के बीच प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को मंडल के चारों जिलों में प्रवेश परीक्षा आयोज...