वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में 160 सीटों (80 बालक-80 बालिकाएं) एवं कक्षा 9 में 64 सीटों (33 बालक-31 बालिकाएं) पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। https://upbocw.in/ पर आवेदन के अलावा श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, बीएसए, अटल आवासीय विद्यालय से फॉर्म लिये जा सकते हैं। 31 जनवरी तक फॉर्म जमा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...