गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद। अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 31 जनवरी तक किए जाने हैं। विद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए 15 फरवरी को परीक्षा होगी। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों को निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है। विद्यालय में कक्षा छह से लेकर 12 तक सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत पढ़ाई कराई जाती है। अब कक्षा छह से लेकर नौ तक प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को कराई जानी है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...