देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर जनपद के सहजनवां स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों व कोविड में अनाथ बच्चों के प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। इसके लिए ऑफ या ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक पात्रता पूरी करने वाले बच्चों के अविभावक प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होने पर प्रवेश मिलेगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन तीन वर्ष पूर्ण हो चुका है वे अपने बच्चों को कक्षा 6 व 9 वीं कक्षा में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड में जो बच्चे अपने माता पिता खो चुके हैं, महिला एवं बाल विकास विभाग के पंजीकृत बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.