हरदोई, जनवरी 31 -- हरदोई,। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के चलते शासन स्तर से आवेदन एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि को बढ़ा दिया गया है। महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय के निर्देशानुसार अब 15 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। नवीन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है, जो पहले 31 जनवरी तक ही थी। आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि प्रवेश पत्र 26 से 28 फरवरी के बीच जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा रविवार आठ मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 18 मार्च को घोषित होंगे और चयनित छात्रों की काउंसलिंग व ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 से 29 मार्च के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.