मथुरा, जनवरी 2 -- अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कोरई, किरावली, जनपद आगरा में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह एवं कक्षा नौ में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया की अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर आधारित पूर्णतः आवासीय शिक्षण संस्थान है, जिसमें बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक छात्रावास की व्यवस्था है। विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा के साथ यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें, भोजन एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय में कक्षा 6 के लिए कुल 160 सीटें एवं कक्षा 9 के लिए 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें पूर्व से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित है। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आगरा मंडल के सभी जनपदों के श्रम कार्यालयों एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.