लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- नवोदय की तर्ज पर पंजीकृत श्रमिकों, कोविड में निराश्रित हुए बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित बच्चों की पढ़ाई के लिए मंडल स्तर पर चल रहे अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह व नौ की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। चयन प्रवेश परीक्षा के बाद किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन व आफलाइन माध्यम से किया जा सकता है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज लखनऊ में संचालित हो रहा है। इस स्कूल में लखनऊ मंडल के जिलों में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों का एडमिशन लिया जाता है। बच्चों के रहने, खाने की पूरी व्यवस्था स्कूल में रहती है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.