गोंडा, फरवरी 2 -- गोण्डा, संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के साथ प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय द्वारा इस संबंध में सभी मण्डलायुक्त को निर्देश जारी किए गए हैं। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने उप श्रमायुक्त को निर्देश दिये है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध व सुचारु रूप से संपन्न कराएं। आदेश के अनुसार विभिन्न मण्डलों से अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत अधिक से अधिक पात्र बच्चों को अवसर देने के उद्देश्य से तिथियों में संशोधन किया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है, जो पूर्व में 31 जनवरी थी। आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक कि...