गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- गाजियाबाद। श्रम विभाग द्वारा मंडलीय स्तर पर संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अब 22 फरवरी को परीक्षा होगी। विद्यालय में यह परीक्षा पहले 15 फरवरी को आयोजित होनी थी। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए श्रमिकों के बच्चों के आवेदन कराए जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है। विद्यालय कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित किया जाता है। इसमें बच्चों को छात्रावास की विधाओं के साथ-साथ, खान-पीन, खेलकूद, चिकित्सा, यूनिफार्म, बेडिंग, किताबें, स्टेशनरी एवं दैनिक उपभोग की सभी सामग्रियों निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...