मुरादाबाद, फरवरी 6 -- अटल आवासीय विद्यालय पीपली बिलारी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। श्रम विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रवेश परीक्षा की तिथि और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी के स्थान पर 15 फरवरी कर दी गई है। वहीं प्रवेश परीक्षा अब 22 फरवरी की बजाय 8 मार्च को आयोजित होगी। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित इस विद्यालय में निर्माण श्रमिकों के पंजीकृत बच्चों एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में कुल 160 सीटें (80 बालक, 80 बालिका) और कक्षा 9 में 66 सीटें (32 बालक, 34 बालिका) उपलब्ध हैं। प्रवेश से जुड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.