मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। मंडल मुख्यालयों में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय अब केवल आवासीय शिक्षा केंद्र नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत राज्य सरकार सभी अटल आवासीय विद्यालयों में कंपोजिट स्किल और इनोवेशन लैब स्थापित करने जा रही है। इस योजना के तहत मुरादाबाद मंडल में संचालित अटल आवासीय विद्यालय को भी पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इन इनोवेशन लैब्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों, श्रमिक परिवारों और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र-छात्राओं को ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, स्पेस साइंस, थ्री-डी प्रिंटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहली बार होगा जब इन वर्गों के छात्रों को...