पीलीभीत, मार्च 19 -- अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चार छात्रों का नाम चयन सूची में आने पर परिजनों और स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। टांडा छत्रपति के छात्र प्रिंस कुशवाहा का नाम जिले की रैंक में दूसरे नंबर पर है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा के रहने वाले रामनिवास कुशवाहा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनकी शिक्षा पर वह और उनकी पत्नी माया देवी बेहद ध्यान देती हैं। दोनों बच्चों को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाने का सपना है। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा प्रिंस कुशवाहा गांव के ही एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रिंस ने उत्तीर्ण होकर नाम रोशन किया है। जिले की रैंक में उसका नाम दूसरे नंबर पर है। दुधिया खुर्द के संजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.