भदोही, जनवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ बाल गोविंद शुाक्ल ने अटल आवासीय विद्यालय सोनभद्र को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इसमें योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुआर गहन समीक्षा करते हुए बेहतर क्रियान्यवन को निर्देशित किए। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी संग प्रगति को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में 160 सीटें (80 छात्र एवं 80 छात्राएं) तथा कक्षा नौ में 64 सीटें (32 छात्र एवं 32 छात्राएं) निर्धारित हैं। प्रवेश को पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। बताया कि आवेदन पत्र एक जनवरी से 31 जनवरी तक सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.