सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए जानसठ मुजफ्फरनगर के नंगला बुजुर्ग में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 व कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक राजकीय कन्या इंटर कालेज, सहारनपुर में आयोजित की गई। सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर कक्षा-6 के लिए 181 में से 179 तथा कक्षा-9 के लिए 152 बच्चों में से 151 छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा दी गई। कहा कि आवासीय विद्यालय में प्रवेशित बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के साथ निःशुल्क खाने व रहने की व्यवस्था, ड्रेस, पुस्तकें, शिक्षण-सामग्री, लेखन सामग्री, बच्चों को दैनिक प्रयोग की सामग्री, हास्टल से सम्बन्धित सामग्री आदि उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.