मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जिले के गुर्मा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा छह एवं 9 कक्षा में प्रवेश के लिए रविवार को नगर के सिविल लाइन रोड स्थित एएस जुबिली इंका में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 6 व 9 वीं कक्षा में 140 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। प्रवेश परीक्षा में मिर्जापुर में पंजीकृत कुल 407 परीक्षार्थियों में 375 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 32 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कक्षा 6 में 232 में 213 उपस्थित व 18 अनुपस्थित रहे। कक्षा नौ में 176 में 162 उपस्थित और 14 छात्र अनपुस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.