प्रयागराज, फरवरी 2 -- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को अटल आवासीस विद्यालय में प्रवेश की तैयारियों के सिलसिले में अनुश्रवण समिति के साथ बैठक की। गांधी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारी करने का निर्देश दिया। बैठक में उप श्रमायुक्त ने बताया कि कक्षा छह से नौ के बच्चों का प्रवेश होना है। प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। आठ मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। मंडलायुक्त ने बच्चों की मॉक परीक्षा भी लेने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी फतेहपुर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फतेहपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ व...