प्रयागराज, मार्च 6 -- अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए इस बार 5765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए मंडल में 27 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रयागराज में आठ केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रयागराज मंडल में प्रदेश में सर्वाधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कक्षा छह के लिए 3320 और कक्षा नौ के लिए 2445 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। नौ मार्च को दोपहर 12 से दो बजे के बीच परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ गौरव कुमार ने अफसरों के साथ बैठक की। इस बार ईडब्ल्यूएस कोटा भी लागू होगा। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, सामान्य अध्ययन व हिंदी के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। उपायुक्त श्रम राजेश मिश्र का कहना है कि कक्षा छह व नौ में 140-140 सीटें हैं, जिसमें 70...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.