वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और पद्मश्री अजीत वाडेकर की स्मृति में 'अटल-अजीत मेमोरियल टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता' 20 और 21 फरवरी को होगी। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान मैदान पर प्रतियोगिता होगी। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि इस ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमें हिस्सा लेंगी। कुल तीन तीन मैच खेले जाएंगे। बताया कि 20 फरवरी को दो मुकाबले होंगे, जबकि 21 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने रविवार को मैदान का निरीक्षण किया। कहा कि खेल दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का आत्मबल और मनोबल निरंतर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता को ...