प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 28 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत पट्टी परिसर में रविवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने 101 कार्ययोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मोती सिंह ने की। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का भारत देश की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान रहा। देश विदेश में विश्व पटल पर उन्होंने देश को अलग पहचान दी। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के पूर्व ब्लॉक परिसर में अमृत कलश का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। इसमें सभी ग्राम पंचायतों की मिट्टी डाली गई है। इसे ब्लॉक परिसर के...