रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तीन सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाले अटरिया मेले में रविवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अटरिया मंदिर में मां की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, फल, चुनरी अर्पित की और मन्न्ते मांगी। रविवार को सुबह से अटरिया मेले में लोग पहुंचने लगे। वही मां अटरिया मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। दूर दराज से पहुंचे लोगों ने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने चुनरी बांध कर मां से मन्नतें मांगी। मां के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल गये। वही बच्चे झूलों में झूलते नजर आए। अटरिया मेला सोमवार को समाप्त हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.