गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से जिले में एक लाख से ज्यादा लोगों को पेंशन मिलती है। इनमें से दो हजार से अधिक लोगों की पेंशन डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) नहीं कराने से अटकी हुई है। ऐसे लोगों को 31 मार्च से पहले योजना का लाभ मिलेगा। जिले से दिव्यांग और विधवा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या करीब एक लाख 16 हजार है। इनको त्रैमासिक के रूप में तीन हजार रुपये पेंशन दी जाती है। दिव्यांग पेंशन पाने वालों की संख्या 8244 है। वहीं, करीब 33 हजार 993 महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत लाभ मिलता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि पहले पेंशन बैंक खाते के आधार पर जाती थी। अब पेंशन भेजने की प्रक्रिया में बदलाव के बाद डीबीटी के माध्यम लोगों के बैंक खाते में भेजी जाती है। जो लोग 31 मार्च से पहले डीबीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.