गिरडीह, फरवरी 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका अंतर्गत मुसहर टोला में पहली बार मां शबरी की जयंती मनाई गई। नवयुवक मां शबरी संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय मां शबरी जयंती समारोह की शुरुआत गुरुवार को हुई। मां शबरी का विशाल फोटो स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना कर उनकी जयंती मनाई गई। इस बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। दूसरे दिन 21 फरवरी को हवन और भंडारा के साथ जयंती समारोह का समापन होगा। दोपहर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। मां शबरी जयंती समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष संजय कुमार मुसहर, उपाध्याय सुनील राम, सचिव सुनील कुमार मुसहर, कोषाध्यक्ष संजय कुमार मुसहर, उप सचिव विनोद मुसहर, पूजा प्रभारी रोहित मुसहर, सलाहकार चरका मुसहर का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर अटका पूर्वी मुखिया संतोष प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य टेकनारायण साव, अटका पश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.