दरभंगा, मार्च 19 -- अलीनगर। आज के भौतिक युग में प्राय: मानव अज्ञानता व दुष्टता के कारण अपने दुखों से नहीं, बल्कि दूसरों के सुखों से दुखी है। यही कारण है कि परिवार, समाज और देश-दुनिया में त्राहिमाम की स्थिति है। ये बातें मंगलवार को जयंतीपुर दाथ गांव के हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित आठवें वार्षिक अखिल भारतीय कबीर ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ करते हुए नेपाल से पहुंचे महंत उमा साहेब ने कही। उन्होंने कहा कि हर मानव को स्वयं की अपेक्षा के अनुकूल दूसरे व्यक्ति के प्रति भी सच्चा भाव होना, परिवार एवं समाज के बीच अंतर्कलह को दूर करना, हर व्यक्ति के साथ सामान्य का भाव होना, नाशमुक्त एवं शिक्षित समाज को बढ़ावा देना और बेटियों का सम्मान करना आदि मानव होने के नाते मानवता के मूल लक्षण है और यही धर्म मार्ग की प्रथम सीढ़ी है। कहा कि आज विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.