पाकुड़, फरवरी 2 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। रेलवे ट्रैक पर यार्ड के समीप एक पोल संख्या 152/09 व 152/11 के बीच ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। शव की पहचान पाकुड़ बागतीपाड़ा निवासी सोहन सरकार के रूप में हुई है। अज्ञात युवक का शव शनिवार को मिला था। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के पूछने पर परिवार वालों ने इसे एक दुर्घटना बताया है। उन्हें किसी पर शक संदेह नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हाथ सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...