संभल, दिसम्बर 25 -- चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर अलीगढ जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन खड़ी हुई थी। जबकि एक नंबर मालगाडी शंटिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक दूसरे नंबर पर खड़ी ट्रेन में जाने के लिए लाइन पार कर रहा था। लाइन पार करते समय अचानक वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था । जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संबल पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक का सब बहापुर पट्टी स्थित पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। अब युवक की शिनाख्त गिरीश (40) पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम अकबरपुर चितौरी थाना चन्दौसी के रूप में हुई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...