मऊ, मार्च 21 -- मऊ। थाना सरायलखंसी पुलिस ने एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का पोस्टमार्टम के बाद तक पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंप दिया। देवाश्रम के सदस्यों ने गुरुवार को लावारिस शव की अंतिम यात्रा निकाली। देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल दयाराम यादव के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर शवयात्रा सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान पहुंची, जहां दोपहर बाद देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय ने पूरे विधि-विधान से मुखाग्नि दी। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च देवाश्रम के जिला संयोजक निखिल सिंह (निवासी अरदौना) ने अपनी मां मंजू सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया। लावारिस शवयात्रा में डा. आशुतोष राय, पीएन सिंह, रामनाथ राम, दयाराम यादव, मुन्ना बरैठा, सुनील सिंह, इब्राहिम, शैलेन्द्र रावत सहित घाट संरक्षक संतोष सम्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.