मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ। थाना सरायलखंसी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का दाह संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंप दिया था। देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के महामंत्री नारद के नेतृत्व में लाश घर से लावारिश शव यात्रा निकाली गई। सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान पर देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने पूरे विधि विधान से शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार का संपूर्ण खर्च किन्नूपुर निवासी व दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने वहन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...