नोएडा, फरवरी 13 -- दादरी। श्याम वाटिका कॉलोनी में राहगीरों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 42 है। उसके पास से एक शराब की खाली बोतल मिली है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में ऐसा अनुमान है कि अधिक शराब का सेवन करने से दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। वहीं, लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...