सिद्धार्थ, मार्च 29 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सन्तोरी में शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत संतोरी के ग्राम प्रधान ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ है। वृद्ध महिला अर्धविक्षिप्त बतायी जाती है। वह कई दिनों से गावं के आसपास घूमती रहती थी। वृद्ध महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। चिल्हिया थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सकी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...