गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा। भंडरिया थानांतर्गत नगनाहा गांव निवासी 55 वर्षीय देवंतीकुंवर अज्ञात विषैले जंतु के काटने से बीमार हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घर में जमीन पर सो रही थी। उसी दौरान अहले सुबह उसके दायां हाथ में अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। उसके बाद उसे तेज दर्द और चक्कर आने लगा। तबीयत बिगड़ता दख परिजन उसे लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...