नोएडा, नवम्बर 17 -- रबूपुरा। दिल्ली से धान बेचकर वापस जलेसर लौट रहा तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा भिड़ा। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वहां बैठा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जनपद एटा के गांव अरनिया निवासी भूपेंद्र किराये के कैंटर में धान भरकर दिल्ली बेचने गए थे। वहां से वापस लौटते समय सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर कैंटर चालक ने आगे चल रहे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में बैठा भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मियों ने घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से परिजन घायल को रेफर कराकर आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां घायल ...