दुमका, दिसम्बर 6 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग स्थित ओडतारा मोड़ के निकट चौधरी होटल के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि आगे चल रहे अज्ञात वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान मो. तबरेज आलम 30 वर्ष, ग्राम चुरेली, थाना बांका, जिला बांका, बिहार निवासी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जप्त कर लिया शव को पोस्टमार्टम के लिए फू...