मऊ, जनवरी 21 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित पुराने सरयू पुल पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मृतक युवक के घर कोहराम मचा हुआ है। थाने में मां ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय ज्ञानसिंह यादव पुत्र स्व अर्जुन यादव अपने मानिकपुर सियरही निवासी दोस्त सीआईएसएफ के जवान संतोष पुत्र राजेंद्र यादव के साथ मंगलवार की शाम स्कूटी से गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.