संभल, फरवरी 21 -- थाना बहजोई क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव अतरासी निवासी छोटे (45) पुत्र नत्थू रोजाना की तरह किसौली स्थित धुलाई सेंटर पर मजदूरी करने गए थे। शाम को काम खत्म कर वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.