मेरठ, जनवरी 13 -- सरधना। सोमवार सुबह सरधना बिनौली मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी सवार वृद्ध को टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए रेहड़ी सवार को उपचार के लिए एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। घायल वृद्ध के पुत्र ने थाने में घटना की तहरीर दी है। मोहल्ला मंडी चमारान निवासी अनुज पुत्र जगमाल ने बताया कि उसके पिता रेहड़ी चलाते हैं। रविवार को वे भूनी गांव से सरधना वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे सरधना बिनौली मार्ग पर द्रोण पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई कार ने रेहड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जगमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को प्राइवेट ...