मैनपुरी, फरवरी 9 -- करहल मैनपुरी मार्ग पर ग्राम नगला जुला के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर बाद की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला हरसुख निवासी अंकित पुत्र सुरेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि आठ फरवरी को दोपहर दो बजे के करीब उसके भाई अरविंद पुत्र बाबूराम मैनपुरी से गांव वापस लौट रहे थे। मैनपुरी करहल मार्ग पर नगला जुला बंबा से आगे वह पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया गया है। पुलिस का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.