बदायूं, दिसम्बर 25 -- ओरछी। एमएफ हाईवे पर फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा ओरछी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है। थाना क्षेत्र के गांव ढोरनपुर निवासी आर्यन,शाहिद व साहिल बुधवार को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से ओरछी से सब्जी लेने जा रहे थे। जैसे ही कार सवार ओरछी चौराहे पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। तीनों को मामूली चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...