बोकारो, फरवरी 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना सीमा क्षेत्र से सटे संधवाई घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की शाम 4:30 बजे की है। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार की। इस घटना में उसके सिर सहित अन्य हिस्सों में चोट लगी है। जानकारी अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव निवासी चंद्रदेव नायक( 40 वर्ष) मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर पेटरवार के भेलवा टांड स्थित अपने ससुराल आ रहा था, तभी संधवाई घाटी के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बा...