मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी मिनी बाईपास पर पैपटपुरा के पास सोमवार सुबह कोहरे के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइंस थाना के हरथला चौकी क्षेत्र में मोहल्ला बड़ा शिव मंदिर निवासी अजीत सिंह फर्म में काम करते थे। परिवार में पत्नी संगीता और एक बेटी प्रज्ञा है। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अजीत सिंह बाइक पर किसी काम से पैपटपुरा जा रहे थे। उस समय बहुत कोहरा था। मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति होते हुए लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे में अजीत सिंह गंभीर रूप से घा...