मैनपुरी, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला लऊ के निकट बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है। थाना क्षेत्र के ग्राम लऊ निवासी निशांत सिंह पुत्र मौकम सिंह गांव से बाइक लेकर जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.