हाथरस, फरवरी 9 -- सासनी। रविवार को आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जैन पैट्रोल पंप के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र पप्पू निवासी मडराक अपने जीजा 24 वर्षीय पंकज निवासी नगला बामन अलीगढ़ के साथ कस्बा सासनी से निजी कार्य कर अपने घर मडराक वापस जा रहे थे। जैसे ही वह जैन पैट्रोल पंप के निकट पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल को देखकर मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.