रामपुर, जनवरी 8 -- सैफनी थाना क्षेत्र के गांव खरसौल के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाजपा नेता का बेटा और उसका साथी जख्मी हो गए। युवक को को रामपुर रेफर किया गया है। पट्टी फैजुल्लाबाद निवासी नेतराम कश्यप भाजपा से जुड़े हैं। बुधवार को उनका तीस वर्षीय बेटा कमलपाल गांव के ही अमन के चौदह वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ किसी काम से सैफनी जा रहा था। खरसौल गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और घटना की सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। चिकित्सकों ने कमल की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर कर दिया। सूचना पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता न...