बक्सर, दिसम्बर 5 -- डुमरांव। कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय-मुरार रोड में गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन द्वारा दो बाइक में टक्कर मार दी गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जख्मी बाइक सवार पांडेयपुर निवासी मुटुर साह के पुत्र रितेश साह और दूसरा कृष्णा प्रसाद है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों देर शाम अपने-अपने बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी और वाहन के साथ फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.