मेरठ, फरवरी 6 -- सरधना। गुरुवार अल सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा के निकट अज्ञात वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक कार शामली की तरफ जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में कार पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार सवार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार कहां के रहने वाले थे उनकी जानकारी नहीं मिल पाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.