बरेली, फरवरी 8 -- आंवला। नगर में रेलवे स्टेशन से सवारी छोड़कर घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक को डिपो के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक राजकिशोर और उसका साला रोहित मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के पिता भगवान दास की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...