रुडकी, जनवरी 8 -- लक्सर। सेठपुर गांव निवासी 55 वर्षीय धूम सिंह इसी एक जनवरी को अपनी बाइक पर किसी काम से लक्सर के ही दाबकी कलां गांव में गया था। वापसी मे भुरनी कुआंखेड़ा मार्ग पर राजकीय डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में धूम सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, दुर्घटना का जिम्मेदार वाहन रुकने के बजाय वहां से भाग निकला था। पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराया था। हादसे के हफ्ते भर बाद उसके भाई मुनेश कुमार ने कोतवाली मे तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...