जौनपुर, मार्च 11 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन हाइवे स्थित उसराबाजार के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवा व्यवसायी की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कस्बे के सुभाष नगर गली निवासी साहब लाल निगम का 25 वर्षीय पुत्र मनोज निगम ऊर्फ कल्लू बाइक से अपने एक साथी के साथ रात साढ़े दस बजे के करीब बलुआ गांव जा रहा था। जैसे ही उक्त स्थल पर पहुंचा किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।जबकि साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.