चंदौली, फरवरी 8 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर कस्बे में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनसे साथ मौजूद एक अन्य बाइक सवार को चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने तत्काल दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल कमालपुर कस्बा निवासी 70 वर्षीय देवशरण उपाध्याय पैदल ही कहीं जा रहे थे। तभी कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे वाहनों के काफिले में शामिल तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगे। मुगलसराय से गांव बहेरी जा रहे बाइक मैकेनिक मिथिलेश राम भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायल वृद्ध की पहचान देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.